अकबरपुर: अकबरपुर से सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी अरुण शर्मा को दी गई भावभीनी विदाई
अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को 3:00 बजे स्वास्थ्य कर्मी अरुण शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर सादे लेकिन भावनात्मक माहौल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों, कर्मियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान अरुण शर्मा का फूल-माला पहनाकर स्वागत