मांझी: सर्वी नदी में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
Manjhi, Saran | Apr 29, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के कौरू धौरु गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार की सुबह एक युवक का शव बहते हुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे गांव के लोग स्नान करने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। तभी उन्होंने एक युवक का शव पानी में उपलाता और बहता हुआ देखा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के अर्धविक्षिप्त होने की चर्चा की जा रही है।