केवटी रनवे: दिघियार गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, महिला सहित 4 लोग हुए घायल
घायलों में दिघियार गांव निवासी मो. आफताब- 35 वर्ष, मो. गुलाब- 36 वर्ष, मो. सद्दाम- 36 वर्ष एवं मो. अनवारुल हक की पत्नी हलीमा खातून- 61 वर्ष की है। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केवटी-रनवे में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के द्वारा मो. सद्दाम को प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।