केवटी रनवे: केवटी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर नशे की हालत में
पड़ोसी के साथ मारपीट कर रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि केवटी गांव निवासी परीक्षण सहनी नशे की हालत में पड़ोसी के साथ मारपीट कर रहा था। जिसे थाना लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच कराने पर नशे में होने की पुष्टि हुई। इस मामले में उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।