केवटी रनवे: चक्का लहवार गांव में नशे की हालत में शोर शराबा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
केवटी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त जगह छापेमारी कर चक्का लहवार गांव निवासी बिक्रम पासवान नशे की हालत में शोर शराबा कर रहा था। जिसे थाना लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच कराने पर नशे में होने की पुष्टी हुई। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उपस्थापन हेतू भेज दिया है।