अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुखबिर की सटीक सूचना पर खलटाका चौकी पुलिस ने ग्राम सिंगाचोरी स्थित 'राजपुताना ढाबे' पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई में ढाबे से भारी मात्रा में 12 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 107 लीटर और कीमत लगभग 82,148 रुपये आंकी गई है।