हैदरगढ़: ओहरामऊ व हैदरगढ़ में डीएम ने औचक निरीक्षण कर जल जीवन मिशन कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की
बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम ओहरामऊ व नगर पंचायत हैदरगढ़ पहुंचकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए गए कार्यों एवं निर्मित पानी की टंकी का रविवार करीब 2:30 बजे औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों से संवाद कर मौके की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।