जैसलमेर: जैसलमेर में निजी बस अग्निकांड पर BJP जिला अध्यक्ष दलपत हिंगडा ने कहा, जिला अस्पताल में कमियां हैं, बर्न यूनिट की मांग
शुक्रवार की शाम करीब 7:35 पर भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत हिंगडा मीडिया से मुखातिब होकर कहा की जैसलमेर निजी बस अग्निकांड भयावह था, मानते हैं कि जवाहर अस्पताल की स्थितियां चिंता जनक है बर्न यूनिट बंद है इसको पुनः संचालित करने को लेकर राज्य सरकार से मांग रखी है । इससे पहले पूर्व मंत्री साल मोहमद ने बर्न यूनिट बंद को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाए थे ।