लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर हजारीबाग प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। झीलों और तालाबों में जलस्तर अधिक होने के कारण एनडीआरएफ की विशेष टीम को प्रमुख जलाशयों में तैनात किया गया है। एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र स्थानीय गोताखोर, अतिरिक्त पुलिस बल, वॉलेंटियर और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपी