कौंच: विरासिनी गांव में जर्जर मकान की सीढ़ियां गिरीं, मलबे में दबने से मां-बेटी समेत तीन लोग घायल
Konch, Jalaun | Jul 8, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के विरासिनी गांव में बुधवार सुबह 11:30 बजे एक जर्जर मकान की सीढ़ियां अचानक भरभराकर गिर गईं। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोग मलबे में दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एसडीएम कोंच हेमंत पटेल मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया है।