विदिशा नगर: एक दिन पहले ग्राम चिडोरिया पडरायत निवासी दंपती ने खाया था जहर,इलाज के दौरान महिला की मौत, पीएम की तैयारी..
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चिडोरिया पडरायत निवासी सुरेश दांगी और उनकी पत्नी मुन्नी बाई ने बुधवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक साथ जहर खा लिया था। सुरेश के भाई और अन्य रिस्तेदारों से उनका कई सालों से विवाद चल रहा था, बुधवार को एक बार फिर उनके बीच विवाद हुआ। इसी से दुखी होकर, पहले सुरेश ने जहर खा लिया, उसे देख कर उनकी पत्नी मुन्नी बाई ने भी जहर खा लिया।