मीनापुर: राघोपुर में पारिवारिक विवाद में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, चाचा गंभीर रूप से घायल, पांच हिरासत में
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में शुक्रवार देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मामले में शनिवार सुबह करीब 11 बजे शिकायत दर्ज कराई गई। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।