धमतरी-कांकेर मार्ग पर भीषण हादसा, पिकअप और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 7 घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धमतरी से कांकेर के बीच मरकटोला घाट में डीजे सिस्टम लेकर जा रही पिकअप की धान से भरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप और डीजे सिस्टम के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल धमतरी भेजा। सूचना मिलते ही पुरूर थाना पुलिस, पेट्रोलिंग टीम और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव के साथ यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#BalodNews #RoadAccident #ChhattisgarhNews #NH30 #Dhamtari
Raipur, Raipur | Sep 25, 2026