परबत्ता: पसराहा थाना पुलिस की कार्रवाई: शराब तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पसराहा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिरवास जीएन बांध के पास से फरार चल रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि पुलिस गश्ती दल ने बिरवास जीएन बांध के समीप एक संदिग्ध मोटरसाइकिल से 20 बोतल देशी शराब बरामद की थी। पुलिस की मौजूदगी देख