केतार: दहेड़िया सड़क हादसे में घायल केतार के किशोर की रिम्स में मौत, मृतकों की संख्या हुई चार, विधायक ने बंधाया ढांढस
Ketar, Garhwa | May 13, 2026 केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव निवासी बिहारी यादव के 14 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव की मौत बुधवार सुबह रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। कमलेश पिछले रविवार को श्रीबंशीधर नगर के दहेड़िया गांव के पास हुए भीषण टेम्पो और मैजिक वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था, जहां उसने अंतिम सा