दीपका: आंधी-तूफान में गिरा बिजली का खंभा, भदरापारा का मुख्य मार्ग हुआ बाधित
Dipka, Korba | May 27, 2026 बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान का असर अब आम लोगों की परेशानी बन गया है। भदरापारा के पास मुख्य मार्ग पर बिजली का खंभा गिर जाने से आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। तेज हवा और तूफान के चलते विद्युत खंभा सड़क पर गिर पड़ा, जिससे राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अब दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे उन