शिकोहाबाद: फिरोजाबाद में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सड़क पर बिखरीं ईंटें
फिरोजाबाद के आगरा रोड पर शाम ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जो लगभग एक घंटे तक रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना थाना मक्खनपुर क्षेत्र में सांती से पहले हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।