कलेर: मेहंदिया सोन नहर पुल पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का भव्य स्वागत
Kaler, Arwal | May 24, 2026 पटना से डेहरी जाने के दौरान मेहंदिया सोन नहर पुल के समीप बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मंत्री को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।