शामली: शामली पुलिस और ANTF यूनिट सहारनपुर ने ₹12 लाख की हेरोइन के साथ एक इनामी नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 15, 2026 शुक्रवार की शाम 6 बजे सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि जनपद शामली के थाना झिंझाना और ANTF यूनिट सहारनपुर की संयुक्त कार्रवाई में बागपत जनपद से वांछित 25 हजार के इनामी नशा तस्कर बझेडी झिंझाना निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 12 लाख कीमत की 98 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।