बलिया: मॉडल रेलवे स्टेशन की स्वचालित सीढ़ी बंद होने से यात्रियों ने जताई नाराजगी, बोले अधिकारीगण किसी काम के नहीं
Ballia, Ballia | Apr 16, 2026 बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन के स्वचालित सीढ़ी उद्घाटन के बाद से ही बंद चल रहा है, आए दिन इसे लेकर यात्री आवाज भी उठाते हैं। लेकिन रेलवे के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगता है। डीआरएम से लगायत रेलवे महकमे के तमाम आलाधिकारी समय—समय पर निरीक्षण के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा करते हैं। गुरूवार की सुबह 11 बजे भी यात्रियों ने स्वचालित न चलने को लेकर नाराजगी जताई।