कोंच: बाली गांव में सड़क हादसे में महिला की मौत, 4 माह की बेटी घायल, मायके जा रही थी महिला
Konch, Gaya | Apr 26, 2026 बाली गांव की एक विवाहिता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी चार माह की मासूम बेटी घायल हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप हुई। मृतका की पहचान सिंपी कुमारी (पति इंद्रजीत वर्मा) के रूप में की गई है। वह अपने देवर के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी चार माह की बेटी को लेकर मायके रघवाचक गांव जा रही थी।