गोला: बड़हलगंज में युवती और किशोरी लापता, परिजनों ने गांव के युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया
बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में युवती और नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले मामले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक 30 मार्च को उसकी 18 वर्षीय बेटी को गुमराह कर अपने साथ कहीं लेकर चला गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की।