खालवा: बीजेपी संगठन प्रभारी: वायरल ऑडियो पर होगा एक्शन, खंडवा में मंडल अध्यक्ष ने मोमोस ठेले वाले से मांगे ₹500
खंडवा में सोशल मीडिया पर सामने आए बीजेपी मंडल अध्यक्ष के ऑडियो का मामला संगठन स्तर पर पहुंच गया हैं। गुरुवार को खंडवा आए संगठन प्रभारी ने इस मामले में जल्द कार्रवाई होने की बात कहीं है। ऑडियो में घंटाघर चौक पर लगने वाले मोमोस के ठेले वाले से 500 रुपए रोजाना की मांग की जा रही है।