रंगों के पर्व होली को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। गांव-गांव में पारंपरिक फाग गीतों की धूम देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में बुधवार को दोपहर 1:00 बजे ग्राम ककैया में भी ग्रामीणों द्वारा होली के अवसर पर पारंपरिक फाग गीतों का आयोजन किया गया। होली के पावन पर्व को लेकर ग्राम ककैया में ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक फाग गीतों का आयोजन किया गया।