फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र जिला अस्पताल के सामने कचहरी से लौट रहे अधिवक्ता की कार में ई रिक्शा ने मारी टक्कर, टूटी कांच की खिड़की
कचहरी से अधिवक्ता अखिलेश यादव की कार में जिला अस्पताल के सामने पीछे से एक तेज रफ्तार ई रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे पीछे खिड़की के शीशा टूटकर सड़क पर बिखर गया। मौके पर तत्काल कार को रोक अधिवक्ता ने ट्रैफिक पुलिस को अवगत कराया, मौके पर पहुँची ट्रैफिक पुलिस ने ई रिक्शा चालक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। उक्त जानकारी अधिवक्ता अखिलेश यादव ने मीडिया को दी।