फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र सुभाष तिराहा के पास एक्सरे की एक दुकान में घुसा टैम्पो, टूटा अंदर का दरवाजा शीशा चकनाचूर
थाना उत्तर क्षेत्र सुभाष तिराहा के पास प्रभु दर्शन एक्सरे के नाम से एक दुकान है जिस पर डॉ आरके सिह बैठते है शुक्रवार दोपहर एक टैम्पो सुभाष तिराहा पर सवारी उतारने के बाद चालक के उतरने पर सीधे दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान के अंदर का दरवाजा टूट गया, वहीं शीशा भी चकनाचूर हो गया। गनीमत रही बड़ा हादसा बच गया।