शहर मे इन दिनों एक नाबालिगों का गिरोह काफी सक्रिय है । ये नाबालिग मौका पाकर दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों में प्रवेश कर वारदातों को अंजाम दे देते है ।ऐसी ही एक ताजा घटना पुर रोड़ पर से सामने आई है। वह तो गनीमत रही कि जिस वक्त नाबालिग दुकान के गेट का ताला तोड़ रहा था उस वक्त दुकान मालिक दुकान पर पहुंच गया, और उसने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।