कुमारखंड: टिकुलिया खेल मैदान में अलीशा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित टिकुलिया खेल मैदान में टिकुलिया नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने सोमवार की रात करीब सात बजे फीता काटकर किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि मुखिया प्रतिनिधि महताब आलम, सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र मेहता, पूर्व मुखिया अनमोल यादव अन्य मौजूद थे।