बिश्रामपुर: गायत्री परिवार का ज्योति कलश रथ यात्रा 19 अप्रैल को विश्रामपुर में होगा, योगेश श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में 19 अप्रैल को अखिल विश्व गायत्री परिवार का ज्योति कलश रथ यात्रा का आगमन होगा। इसकी जानकारी गायत्री परिवार के योगेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार की शाम छः बजे विश्रामपुर में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को दी।