बांका: बांका जिले में 15 जुलाई से पेपर लेस होगा जमीन रजिस्ट्री
Banka, Banka | Jun 27, 2026 जिले में जमीन रजिस्ट्री कराने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार में 15 जुलाई से पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने जा रही है, जिसके तहत बांका जिला निबंधन कार्यालय में भी पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो जाएगी। अब खरीदार और विक्रेता को दस्तावेज लेकर कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शनिवार की सुबह 11:00 जिला अवर निबंधन पदाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया।