चंदवारा: चंदवारा थाना के तिलैया डैम क्षेत्र से महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
चंदवारा थाना के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटकी धमराय से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला की सास मोहनी देवी (पति स्व. लेखन साव) ने स्थानीय थाना में सोमवार को 12 बजे लिखित आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है।