हंडिया: सैदाबाद ब्लॉक परिसर में क्षेत्रीय विधायक और ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
शनिवार दोपहर 1 बजे सैदाबाद ब्लॉक परिसर में क्षेत्रीय विधायक व ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों से विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।