घोसी: सैदपुर गांव में किसान की मकई की फसल को गांव के ही कुछ लोगों ने काटकर किया नष्ट
सैदपुर गांव में एक किसान के एक बीघे में लगी मकई के फसल को गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा काट कर नष्ट कर दिया गया। इस संदर्भ में पीड़ित किसान कुणाल बिंद ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही आधे दर्जन लोग उनके एक बीघे में लगी मकई के फसल को काट दिया गया।