खुरई: सुमरेरी अंडरपास पुलिया की समस्या को लेकर जुटे लोगों से अधिकारियों ने मांगा 7 दिन का समय, MLA ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
Khurai, Sagar | Jul 30, 2024 सुमरेरी अंडर पास पुलिया का निराकरण नहीं होने से डेढ़ दर्जन गांव के सैकड़ों लोगों ने आज रेल रोको आंदोलन करने ऐलान किया था। लोग जुटे लेकिन रेल अधिकारियों ने 7 दिन में कोई न कोई निराकरण करने के लिए 7 दिनों का समय मांगा, इसी के साथ खुरई विधायक ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर ओवर ब्रिज की मांग की है। यदि 7 दिनों में निराकरण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।