बंदगांव प्रखंड की नकटी पंचायत के इंद्रुवा, जोंकों और तेंदा गांव में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र एवं अपात्र लाभुकों के चयन के लिए ग्राम सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुखिया मिथुन गागराई ने की। ग्राम सभा में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर सरकार के निर्धारित मानकों के आधार पर लाभुकों का चयन किया गया।