खुरई: बालिका छात्रावास में छात्रा से दुष्कर्म और गर्भावस्था मामले की जाँच करने मानव अधिकार आयोग की टीम पहुंची
Khurai, Sagar | May 13, 2026 बुधवार देर रात 10 बजे के बाद अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार शहरी थाना क्षेत्र के एक बालिका छात्रावास की कक्षा 8 वीं की 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में मानव अधिकार आयोग की इन्वेस्टीगेशन टीम जाँच करने पहुंची, अधिकारियों ने मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की दस्तावेज खंगाले और रिपोर्ट तैयार की। हालांकि मीडिया से दूरी बनाकर रखी