गोरखपुर: अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चला बड़ा अभियान, एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन कुंतल लहन नष्ट
आबकारी विभाग और राजघाट पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर की बड़ी कार्यवाही।इस दौरान अमरूद बाग में दबिश देकर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब भी बरामद किया गया।अभियान के अन्तर्गत 03 कुन्टल लहन, 20 भट्ठी व शराब बनाने के अन्य उपकरणों को मौके पर ही नष्ट किया गया।