मढ़ौरा: जैथर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की सात लोगोंपर प्राथमिकी
तरैया थानाक्षेत्र के जैथर गाँव में हुई भूमि विबाद को लेकर मारपीट मामले में पुलिस ने पीड़ित बालेश्वर सिंह के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार की दोपहर बारह बजे बताया कि मारपीट मामले में उसी गांव के उदय सिंह ,सर्वदेव सिंह समेत सात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।