श्रीनगर: बीपीएससी 70वीं परीक्षा के दूसरे प्रयास में श्रीनगर के लाल ने पाई सफलता, बने बीडीओ
प्रखंड क्षेत्र के खोखा दक्षिण पंचायत के फरयानी गांव के एक होनहार युवक ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का पद प्राप्त किया है। बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 923वां रैंक लाकर सफलता हासिल की। और उनका चयन बीडीओ पद के लिए हुआ है।