सोमवार को गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की प्रशिक्षण सह बैठक ली गई। बैठक में दलों को मतदाताओं की नवीन फोटो उपलब्ध कराना वैकल्पिक होने की जानकारी दी गई। बैठक में सभी शंकाओं का समाधान किया गया और स्पष्ट किया गया की गणना पत्रक भरने में किसी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं है