पेण्ड्रा रोड गौरेला: पेंड्रा नगर के चर्चित सर्राफा व्यापारी की लूट एवं गोली मारकर हत्या मामले में नया और सनसनीखेज मोड़ आया
व्हाट्सएप संदेश में भेजने वाले व्यक्ति ने लिखा है कि "प्रदीप कुमार सोनी की गोली मारकर हत्या मैंने की है, जो उखाड़ते बने उखाड़ लेना।" संदेश की भाषा धमकी भरी होने के साथ-साथ पुलिस जांच को चुनौती देने वाली भी बताई जा रही है। संदेश प्राप्त होने के बाद मृतक के परिजनों में एक बार फिर डर का माहौल बन गया है। मृतक के छोटे भाई मनोज सोनी ने मामले की गंभीरता को देखते ।