खंडवा नगर: ममलेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं में होगा बड़ा सुधार, सिंहस्थ-2028 से पहले शुरू होंगे विकास कार्य
खंडवा। ममलेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से मिल रही अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बाद मंदिर प्रबंधन समिति का गठन किया गया है, जिसकी नियमित बैठकें आयोजित हो रही हैं।