बदायूं: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जन आक्रोश अभियान के अंतर्गत राज्यमंत्री व प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने की प्रेसवार्ता
Budaun, Budaun | Apr 24, 2026 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/जनपद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा आज का यह विषय केवल एक राजनीतिक चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि देश की आधी आबादी, हमारी माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान, अधिकार और उनके भविष्य से जुड़ा हुआ है। पिछले कुछ समय में देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्होंने कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए हैं।