लोहरदगा: यक्ष्मा केंद्र में 27 टीबी रोगियों के बीच पोषाहार का किया गया वितरण
लोहरदगा। सदर अस्पताल परिसर स्थित यक्ष्मा केंद्र में सोमवार को 27 टीवी रोगियों के बीच अतिरिक्त पोषण सहायता के तहत पोषण टोकरी का वितरण किया गया। मौके पर डॉक्टर डीएन सिंह ने कहा कि टीवी मरीजों को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। नियमित दवा के सेवन से टीवी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।