कुरूद: भखारा में दो जगह लगी आग, किसान का पैरावट और खोमचा होटल आग की भेंट चढ़े
भीषण गर्मी के कारण आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही है आपको बता दे कि बुधवार की दोपहर करीब एक बजे भखारा के एक किसान के पैरा वट में आग लग गई थी जबकि मंगलवार रात भी भखारा में एक और आगजनी हुई थी जिसमें कुछ खोमचा होटल आग की भेंट चढ़ गए थे बताया गया कि यह आग झाड़ियों में लगने के बाद खींमचो की तरफ बढ़ गई थी जिसे दमकल की टीम के द्वारा मौके में पहुंचकर आग को बुझाया गया