डलमऊ: गदागंज पुलिस ने एक्शन लेते हुए नाबालिग को भगाने वाले युवक को किया गिरफ्तार
गदागंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले अपहृता को सकुशल बरामद किया, जिसके बाद आरोपी को दबोच लिया गया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का