कोठी महल: अधिकमास में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विष्णुसागर-रुद्रसागर का महापौर ने किया निरीक्षण
उज्जैन। अधिकमास के दौरान सप्तसागरों पर बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बुधवार को विष्णुसागर एवं रुद्रसागर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए छायादार टेंट, शामियाने, पेयजल टैंकर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। निरीक्षण के दौरान रुद्रसागर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं क