सदर: जनवा-टकटई में जमीन सौदे को लेकर विवाद, किसानों ने कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
Sadar, Allahabad | May 19, 2026
बारा तहसील क्षेत्र के जनवा-टकटई गांव में जमीन सौदे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कई किसानों ने एक निजी कंपनी पर धोखाधड़ी, भुगतान में देरी और दबाव बनाकर कम कीमत पर जमीन रजिस्ट्री कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किसान उदयराज, भोला, राजमोहन समेत अन्य पीड़ितों ने अपनी शिकायत रखी।