मौदहा: बिवांर कस्बे में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी निशुल्क किताबें और वाई-फाई
बिवांर कस्बे के पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी और ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह पहल प्रतियोगी परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इसी कार्यक्रम में पंचायत भवन में डिजिटल लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया गया जिसे एक सराहनीय कदम बताया