शाहजहांपुर: भीषण गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, गोशालाओं, अमृत सरोवरों और पेयजल व्यवस्था पर सीडीओ के सख्त निर्देश
शाहजहांपुर।जनपद में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने गोशालाओं में मवेशियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, छाया, पानी और चारे की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा।साथ ही सभी अमृत सरोवरों को पानी से भरने और जलकुंभियों की नियमित सफाई के निर्देश भी जारी किए गए